Friday, August 24, 2018

Depression Se Bahar Kaise Nikle l Depression Solution in Hindi

डिप्रेशन का शिकार हुए लोग किस तरह रोज़ परेशान  होते है और अपनी हेल्थ रिलेशन सब ख़राब कर बैठते है. आत्महत्या चिंता अकेलापन समाज से दुरी ये सब मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम में आते है. डिप्रेशन से बचने के लिए आप निचे दिए गए टिप्स  follow करके डिप्रेशन से बाहर निकल सकते है.
hindi
Depression Se Bahar Kaise Nikle

डिप्रेशन से बाहर कैसे निकले?


१. नींद


अच्छी नींद लेना बहुत ही महत्वपूर्ण है. थका हुआ शरीर और दिमाग दोनों ही काम करने में कमी महसूस करेगे. ८ घंटे की नींद लेना हमारे लिए बहुत ही ज़रूरी है और रात में जल्दी सोने की आदत डाले इससे आपको शरीर और दिमाग दोनों ही स्वस्थ रहेगे.

२. व्यायाम


व्यायाम करने की आदत डाले इससे आपका शरीर में एनर्जी भी आएगी और शरीर में हल्कापन भी महसूस होगा. हर दिन सुबह उठकर व्यायाम करे इससे आपका दिमाग भी ताज़ा रहेगा और जब आपका शरीर दिमाग और मन हल्का रहेगा तो आप अच्छा महसूस करेगे.

३.माफ़ी


हम किसी से खफा या गुस्सा होते है तो हम मन में एक चिद पैदा कर लेते है और दिमाग में बुरे बुरे ख्याल पैदा होते रहते है और हम अपने आपको तकलीफ देते है. बल्कि माफ़ कर देना और सब भूल जाना ये सबसे अच्छी बात है. इससे आप लाइफ में खुश और आगे बढ़ सकते है. और डिप्रेशन से निकालनेका ये सबसे अच्छा तरीका है.

४. हाइड्रेशन


बहुत सारा पानी पिए जैसे दिन में हमें कमसे कम ८ गिलास पानी जरुर पीना चहिये. जिससे हम दिनभर हाइड्रेट रह सके. और ये आपको detoxify करने में मदद करेगा. जब भी बहार जाये तो अपनी साथ में लेकर निकले जिससे आप दिनभर में कमसे कम ८ गिलास पानी ज़रूर पि सके.और ये सिर्फ एक दिन न करे इसे हर दिन की आदत बनाले.

५.ज्यादा न सोचे 


हर चीज़ आपके हाथ में नहीं  है तो अगर कुछ गलत हो भी जाए तो उसी चीज़ को बार बार न सोचे या ज्यादा न सोचे. इससे आपका मन और शरीर दोनों परेशान होगे. आपको गुस्सा आएगा की मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ या मेरी क्या गलती है. जो हो चूका उसे भूलने की कोशिश करे और ज्यादा न सोचे क्युकी सोचने से आप सिर्फ परेशां होगे. और सिर्फ सोचने से आपको कुछ नहीं मिलेगे सिवाय stress के.

ऊपर दिए गए टिप्स को follow करके आप डिप्रेशन से दूर रह सकते है और अगर आप डिप्रेशन में है तो इन टिप्स को follow करके डिप्रेशन से बाहर निकल सकते है.

ये टिप्स आप अपने फॅमिली और फ्रेंड्स के साथ भी शेयर करे जिससे उन्हें भी इसका फायदा हो.

Saturday, August 18, 2018

10 Beauty Tips For Busy Girls - बिजी लाइफ में हमेशा सुंदर दिखे 10 टिप्स को follow करे

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हमें अपनी स्किन का ख्याल रखने का वक़्त ही नहीं मिलता है. बिजी और hectic schedule की वजह से हम अपने ऊपर ध्यान देना भूल जाते है जिससे हमारी स्किन पर भी बहुत effect पड़ता है. मेकअप का सहारा लेकर हम ऊपर से तो खुबसूरत बन जाते है पर मेकअप निकलने के बाद चहरे की रोनक खो जाती है.
beauty tips
10 Beauty Tips For Busy Girls

आज में आपके साथ 10 ब्यूटी टिप्स शेयर करुगी जो आपके बिजी schedule में भी आप इन टिप्स के साथ रोज़ सुंदर दिख सकते हो.

10 Beauty Tips for Busy Girls


1. पानी

जैसे हम जानते है पानी पिने से कई बीमारी दूर होती है. दिन में कमसे कम 8 गिलास पानी हमें पीना चाहिए. पानी पिने से हमारी स्किन भी अच्छी रहती है और साथ साथ झुर्रिया भी दूर होने लगती है.

2. जंक फूड से दुरी

भाग दौड़ भरी लाइफ में हमे खाना भी बाहर खाना अच्छा लगता है और जंक फूड खाने की और हम attract भी हो जाते है. पर ग्लोविंग स्किन के लिए इन चीजों से दुरी बनाये रखे और प्रोटीन भरी सब्जिया फल का अपने आहार में शामिल करे.

3. एक्सरसाइज 

exercise करने से हमारी स्किन और सेहत दोनों अच्छी रहती है. fat की समस्या भी दूर रहती है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है. बिजी लाइफ में थोडासा time निकालकर exercise वाल्किंग ज़रूर करे.

4. खुश रहना 

खुश रहना लाइफ में बहुत महत्व रखता है. खुश रहने से हमारी स्किन में अन्दर से ग्लो आता है. अगर आप अन्दर से दुखी रहोगे तो उसका असर आपके स्किन और चेहरे पर होने लगेगा. इसलिए खुश रहे हस्ते रहे और जिसमे आप ख़ुशी महसूस करते है वो कम को करना शुरू करे.

5.सोना

अगर आपकी नींद पूरी न होती हो तो आपका पूरा दिन थकावट भरा होगा इसलिए रत को जल्दी सोने की कोशिश करे और सुबह जल्दी उठे. कमसे कम8 घंटे की नींद जरुर ले. सोने से पहले कोई तेंतिओं वाली बात न सोचे. नींद अच्छी तरह लेने से आपके शारीर में एनर्जी और चेहरे पर नैचुरली ग्लो आ जाएगा.

6. स्किन की देखभाल

दिन में दो बार फेस वाश से चेहरा धो ले और साफ़ टॉवल से चेहरा पोचे. नहाने का और फेस का टॉवल अलग रखे. हमेशा ठन्डे पानी से चेहरा धोये गरम पानी का इस्तेमाल न करे. जो भी फेस पैक आपको सूट करता हो वो हफ्ते में एक बार ज़रूर लगाले.

7. मेकअप

अगर आप बहार जाते वक़्त मेकअप करते है तो सोने से पहले मेकअप उतारना न भूले. एक अच्छा consealer ले और उससे मेकअप उतारे. इससे आपकी स्किन हेल्थी रहेगी और मेकअप का कोई side effect भी नहीं होगा.

8. प्रोडक्ट

आप ओने चेहरे पर जो भी product इस्तेमाल करे ध्यान रखे की वो अच्छी quality का हो और आपकी स्किन टाइप को सूट करता हो. मार्किट में आपको बहुत सारे product मिलेगे पर आपको जो सूट करे वही ख़रीदे. 

9.. सनस्क्रीन

धुप में ज्यादा न जाये अगर आप धुप में जाये तब सनस्क्रीन lotion लगाना न भूले. sunglass.भी ज़रूर पहने.

10.बालो का ख्याल

अगर आपके बालो में dandruff है या बाल झाड़ते है तो पहले इसका इलाज करे. जो भी तेल आप लगाते हो हफ्ते में एक बार उसे ज़रूर लगाये. और गरम पानी से बाल न धोये. अच्छे शैम्पू का इस्तेमाल करे.

इन बातो पर अगर आप daily ध्यान रखेगे तो बिजी लाइफ में भी आप अपने आपको हर दिन सुंदर रखने में सफल हो जायेगे.


Friday, August 17, 2018

बिना कोई मेकअप के सुंदर कैसे दिखे - 9 आसान टिप्स

How to look beautiful naturally without Makeup - 9 Simple Natural Tips

सबसे पहला सवाल अपने आपसे पूछे - आप कितने घंटे आयने के सामने बिताते है सुंदर दिखने के लिए ?
कई घंटे बिताते होगे और मेकअप करके सुंदर भी दिखते होगे पर कुछ घंटो के लिए उसके बाद वही मायूस चेहरा. तो क्यों ना हमेशा के लिए सुंदर चेहरा बनाले?
beauty tips
How to look Beautiful in Hindi l Sunder Kaise Dikhe

आज में आपके 9 आसान टिप्स शेयर करुगी जिससे आप हमेशा सुंदर दिख सकते है. पर आपको इन बातो पर ध्यान देना होगा की आप अपने आपको कितने अच्छे से देखते है, आपका खानपान आपकी आदत आपकी जीवनशैली और आपकी त्वचा की देखभाल इन सब बातो पर आपको ध्यान रखने की ज़रूरत है.

1. खुश रहना
कोई भी सुंदर दिखने का उपाय तब ही कम करेगा जब आप अन्दर से खुश रहोगे. अगर आप अन्दर से दुखी हो तो आप चेहरे से सुंदर नहीं दिखोगे आपका stress आपके चेहरे पर दिखाई देगा इसलिए खुश रहना सीखे. हर किसी की जिंदगी में कोई न कोई दुःख या स्त्री होता ही है पर आप किसमें खुश रहते है ये ढूंढे और अपने आपको खुश रखे

2. पानी
हमारी त्वचा को स्वस्थ और सुंदर रखने के लिए पानी बहुत ही ज़रूरी है. दिन में हमें कमसे कम ८ गिलास पानी पीना चाहिए. पानी हमारे शरीर के हाइड्रेट रखता है और शरीर से toxins को दूर करता है इससे हमारी त्वच चमकदार और स्वस्थ रहती है और झुर्रिया भी नहीं होती है.
पानी में खीरा निम्बू का रस या पुदीने के पत्ते डालकर पानी पिए इससे भी आपको फायदा होगा.

3. खानपान 
पोष्टिक आहार सुंदर और स्वस्थ त्वचा को प्राप्त करने का मुख्या कारण है. आप ये ध्यान रखे की आपके आहार फल दाल और सब्जिया खाए साथ ही साथ अंडे चिकन किडनी बीन्स दाल ऐसे प्रोटीन से भरे चीजों को भी शामिल करे. ये आहार आपको अन्दर से स्वस्थ और चमक लेन का कम करते है.

4. नींद
अच्छी नींद लेना बहुत ही ज़रूरी है, जिससे हमारा stress भी कम होता है और स्किन पर ग्लो भी आता है. 6 से 8 घंटे की नींद हमारे लिए बहुत ही ज़रूरी है. अच्छी नींद लेने से चेहरे पे चमक तो अति है साथ ही साथ डार्क सर्कल्स भी कम होते है.

5. एक्सरसाइज 
फिजिकल एक्टिविटी हमारे हमारे शरीर और दिमाग दोनों को तंदरुस्त रखती है. exercise से त्वचा में निखार भी आता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है आप चाहे थोड़ी सी exercise करो लेकिन exercise अपनी daily life में ज़रूर शामिल करे.

6. त्वचा की देखभाल
सबसे पहले आपको जानना है आपकी स्किन टाइप क्या है और उस हिसाब से त्वचा की care करे. क्लींजिंग तोनिग मॉइस्चराइजिंग करने से त्वचा खिली खिली रहती है. त्वचा को जो product सूट करे उसका ही इस्तेमाल करे. जब भी मेकअप करेरात को सोने से पहले उसे साफ करले इससे आपकी त्वचा को नुकसान नहीं होगा. चेहरे के साथ साथ हाथ और पैरो पर भी ध्यान दे और बॉडी lotion का इस्तेमाल करे इससे हाथ पैर भी सॉफ्ट और चमकदार होगे.

7. जंक फूड से दुरी
खाने में जंक फूड सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है और देखते ही खाने का मन भी होता है पर ये हमारे त्वचा और शरीर के लिए हानिकारक है इस बात का ध्यान रखते हुए जंक फूड को अवॉयड करे और हेल्थी खाने को प्राथमिकता दे.

8.पर्सनालिटी
आप जो कपडे पहने उसमे आप comfortable फील करे. ज्यादा टाइट या ज्यादा लूस कपडे न पहने ये दोनों ही सूट नहीं करते. जिसमे आप अच्छे से सास ले सको और आप पर अच्छी तरह सूट होते हो वही कपड़ो का सिलेक्शन करे
आप कैसे उठते बैठते है इसका ख्याल रखे ज्यादा झुकना आपको ओल्डर दिखा सकता है ऐसे खड़े या बैठे जिससे आपकी कमर भी न दुखे और आप straight रहे इससे बहुत effect होता है आपकी पर्सनालिटी पर.

9. Stress से दूर रहे
आजकल की फ़ास्ट लाइफ में बिजी schedule में stress अपने आप आ जाता है. और इससे सर दर्द हाइपर तेंतिओं होता है और इस वजह से पिम्पल बाल झड़ना बालो का सफ़ेद होना शुरू हो जाता है. इससे बचने के लिए हर चीज़ को आसानी से ले. अपनी फॅमिली फ्रेंड्स के साथ वक़्त बिताये और ऐसी चीज़े करे जिससे आप खुश होते हो

अगर इन सभी चीजों को आप अपनी daily routine में शामिल करेगे तो आपको सुंदर दिखने से कोई नहीं रोक सकेगा. 

Thursday, August 16, 2018

4 रुसी हटाने के लिए घरेलु उपाय l How to get rid of dandruff with neem oil?

नीम बहुत सारे बीमारी का इलाज है उसी तरह dandruff  के लिए भी नीम बहुत ही फायदेमंद है. रुसी हटाने के लिए घरेलु उपाय ज्यादा अच्छा होता है. वैसे तो कई सारे प्रोडक्ट्स dandruff को हटाने लिए मार्किट में आपको मिल जायेगे पर नेचुरल तरीके से बिना कोई नुक्सान किये ये नीम का इलाज करना अच्छा है.
beauty tips
Dandruff Remedy with Neem Oil

1. नीम तेल और शैम्पू
ये सबसे आसान तरीका और बेहतर result के साथ. इस उपाय में आपका नियमित शैम्पू और साथ में नीम के तेल की ज़रूरत होगी. आपका रेगुलर शैम्पू के साथ आधा छोटा चम्मच नीम का तेल ले ले और दोनों को मिक्स करके इस मिश्रण से अपने बालो को धो ले. ये उपाय हफ्ते में 3 बार ज़रूर करे.

2. दही और नीम का तेल
जैसे की हम जानते है दही dandruff के लिए एक अद्भुत उपाय है. जब आप दही में नीम के तेल की कुछ बुँदे डालते है तो इसका बहुत लाभ होता है. इस उपाय के लिए अध कप दही में २ से ३ बुँदे नीम के तेल की मिलाये और अच्छे से मिक्स करले. अब ये मिश्रण अपने बालो में लगाले और इसे कमसे कम 20 मिनट रहने दे. अपने नियमित शैम्पू से धो ले और बेहतर result के लिए हफ्ते में एक बार ज़रूर लगाये.

3. जैतून का तेल और नीम का तेल
नीम का तेल डायरेक्ट सर पर लगाना सही नहीं रहता इसलिए कोई भी तेल के साथ मिक्स करके ही नीम का तेल लगाना चाहिए. इस उपाय में आपको जेतुन का तेल और नीम का तेल बराबर मात्रा में लेना है. दोनों तेल मिलकर जिस तरह आप अपना तेल लगते है उसी तरह इस तेल को scalp में लगाना है. २ से ३ घंटो के लिए तेल लगा रेहने दे. बेहतर परिणाम के लिए तेल को रत भर लगा रहने दो और सुबह शैम्पू से धो ले और एक कंडीशनर का भी नियमित रूप से इस्तेमाल करे.

4. तेल
dandruff के लिए नीम के तेल का उपयोग करना एक और शानदार तरीका है, नीम का तेल टी ट्री आयल या बेसिल आयल इन तीनो तेल को बराबर मात्र में मिलाकर लगाए. और एक घंटे बाद रेगुलर शैम्पू से धो ले. ये तेल सभी प्रकार के बालो के लिए उपयुक्त है.

Dark Circles Hatane ke Upay / Nuskhe

आँखों के निचे डार्क सर्कल्स हटाने के 6 आसान उपाय - Pudine Se Dark Circle Hataye

आखो के निचे dark circle से आप भी परेशान है ? आँखों के निचे काला घेरा होना ये आजकल आम बात होती जा रही है, आँखों के निचे काले घेरे होने से उम्र तो बड़ी लगती ही है साथ चहरे की रोनक भी कम हो जाती है. क्या आप भी काले घेरे से निराश है तो सही जगह पर है आज में आपको एक ऐसा उपाय बताउगी जो काले घेरे को ख़तम करने में मदत करेगा. पुदीना ऐसा इलाज है जो काले घेरे ख़तम करने में मदत करेगा.
beautytips
Dark circle kaise hataye

How to use Mint for Dark circles?

Pudina (Mint leaves for Dark Circles ) :

1. पुदीने की कुछ ताज़ा पत्तिय ले ले और पानी से अच्छे से धो ले. मिक्सर में ग्राइंड करके उसका पेस्ट बनाले. अब पानी से चेहरा धो ले और आँखों के निचे काले घेरे पर ये पेस्ट लगाले और 10 से 12 मिनट रहने दे. अब एक नरम कपडा थोडा गिला करले और पेस्ट को पोच ले. ये उपाय दिन में एक बार ज़रूर करे.

2. पुदीन और गुलाबजल
एक और आसन उपाय. इसमें मुट्ठीभर पुदीने के पत्तो को धो ले और मिक्सर जार में डाल दे साथ में २ बड़े चम्मच गुलाबजल डाल दे और पिस ले. इस मिश्रण को रत भर फ्रिज में जमने रखदे. दुसरे दिन कापूस में इस मिश्रण को ले और एक्स्ट्रा पानी निचोड़ ले अब कापूस को आँखों पर रखे और 15 से 20 मिनट रेहने दे. अब साफ पानी से चेहरा धो ले. हर दिन ये उपाय करे.

3.. पुदीना और खीरा
खीरा में त्वचा को निखारने के गुण होते है ऐसे में ये काले घेरे को ख़तम करने में मदत करता है. आधा खीरा साफ करले और छोटे टुकड़े करले और धो ले. एक मुट्ठीभर पुदीना ले ले और दोनों चीज़े मिक्सर जार में डाले दे और पेस्ट बनाले. अब चेहरा धो ले और ये मास्क लगाले और १० से १५ मिनट रहने दे. सूखने के बाद ठन्डे पानी से धो ले. ये उपाय हर दिन करे.

4.. पुदीना और निम्बू का रस :
ये दूसरा आसन उपाय है इसमें मुट्ठीभर पुदीने की पत्तिया ले ले और साफ़ पानी से धो ले. अब एक मिक्सर जार में पुदीने की पत्तिया डालडे और आधा निम्बू का रस भी निचोड़ ले अब पेस्ट बनाले. साफ पानी से चेहरा धो ले और आँखों के काले घेरे पर लगाले 10 से 12 मिनट रहने दे. फिर पानी से धो ले. ये उपाय दिन में एक बार ज़रूर करे.

5..पुदीना हल्दी और बेसन :
ये तीसरा उपाय पुदीना हल्दी और बेसन के साथ. हल्दी के नेचुरल गुण तो हमें पता ही है और बेसन त्वचा निखारने का काम करता है ये तीनो चीज़े मिलकर लगाने से काले घेरे कम होने में सहायत्ता मिलती है.

मुट्ठीभर ताज़े पुदीने के पत्ते ले ले और साफ पानी से धोले.अब एक मिक्सर जार में पुदीने के पत्ते डालडे और साथ में एक बड़ा चम्मच बेसन और छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डालडे और मिक्सर में ग्राइंड करके पेस्ट बनाले.
पानी से चेहरा धो ले और काले घेरे पर लगाले और १० से १५ मिनट रेहने दे. नरम कपडे को गिला करके पोच ले और हफ्ते में तीन बार ये उपाय करे.

6.. पुदीना और अंडे की सफेदी :
पुदीना आँखों के निचे काले घेरे को कम करने के लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से साबित हुआ है. और अंडे की सफेदी में कैल्शियम होता है जो आपकी त्वचा को उचित पोषण देता है.

एक मिक्सर जार में दो अंडे की सफेदी निकल ले और मुठिभर पुदीने के पत्तो को डाल दे और चिकना मिश्रण होने तक पिस ले. कापूस की मदद से आँखों के काले घेरे पर लगाले और आधे घंटे के लिए रेहने दे. हल्का गरम पानी से धो ले. हफ्ते में तीन बार ये उपाय करे.